Top News

कल औरैया जनपद के बीझलपुर पुल के पास यमुना में नहाने के दौरान डूबे तीनो किशोरो के शव मिले

*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया-*

कल औरैया जनपद के बीझलपुर पुल के पास यमुना में नहाने के दौरान डूबे तीनो किशोरो के शव मिले।

जिला जालौन के रहने वाले थे डूबने वाले किशोर।

जालौन की माता मन्दिर पर दर्शन करने की बात कह कर घर से गये थे तीनो किशोर।

मंदिर के पास बने पेंटून पुल से निकल कर औरैया जनपद के बीझलपुर घाट पर नहाने के दौरान डूब गए थे तीनों किशोर।

नदी किनारे सब्जी का काम करने बाले किसान ने अयाना पुलिस को दी थी किशोरों के यमुना में डूबने की सूचना।

सूचना पर पहुँची अयाना थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरों को यमुना से खोजने की की थी कोशिश।

स्थानीय गोताखोरों के खोज न कर पाने पर बुलाई गई थी SDRF टीम ।

SDRF की टीम ने तीनों किशोरों के शव यमुना से खोज निकाले।

तकरीबन 24 घण्टे से अधिक समय की खोज के बाद मिले शव।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

किशोरों को यमुना से निकलवाने के लिए एस डी एम अजीतमल अखिलेश कुमार भी अयाना पुलिस के साथ बराबर मौजूद रहे।

औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के बीझलपुर पेंटून पुल के पास का  मामला। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم