छेड़छाड़ के आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई को भटक रही निराश्रित
बिधूना,औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी निराश्रित महिला की नाबालिग पुत्री के साथ एक आरोपी द्वारा बुरी नियत से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले की शिकायत के एक पखवारा बीतने के बावजूद कार्यवाही नहीं हो सकी है। पीड़ित महिला अपनी पुत्री के साथ कार्रवाई की गुहार लगाती दर दर भटक रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गत 18 मार्च 2022 को उसकी लगभग 12 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर में अकेली थी तभी मौका पाकर अंशुल पुत्र कमलेश उसके घर में बुरी नियत से घुस आया, और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। उसकी पुत्री की चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंच गई , और उसे बचाया। बाद में उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित महिला ने यह भी शिकायत की है कि उसके द्वारा रुरुगंज पुलिस चौकी पर शिकायती पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई बाद में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी गई फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। आरोपी के पिता कमलेश व सुदेश समझौता करने का दबाव बना रहे हैं वही जान से मारने की धमकियां दिए जाने से उसका परिवार बेहद भयभीत है। पीड़िता ने दिए लिखित शिकायत पत्र में कहा है कि पिछले लगभग 1 पखवारे से वह अधिकारियों से शिकायतें करते भटक रही है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know