सेवानिवृत्त होने पर शिक्षको को दी गई विदाई
सहार,औरैया। विकास खण्ड सहार के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पुरवा रावत में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त प्यारेलाल,शिव महेश,व वीरेन्द्र सिंह की विदाई गई। समारोह में शैलेन्द्र सिंह, अनिल पाल, सतेंद्र राजपुत ,माधुरी वर्मा,देवांशु आदि शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी गई है। खण्ड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर ने फूल माला पहनाकर सेवानिवृत हुए शिक्षकों के बारे में कहा कि हमे विश्वास है कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा दान करते रहेंगे। इस विद्यालय में जोभी कमी है। इस समस्या को जिला जनसुनवाई में रखकर समस्या दूर कराने का प्रयास करेंगे।
माध्यमिक शिक्षक संघ के कपिल यादव ,प्रबल प्रताप सिंह राजपूत , महेश चन्द्र ब्लाक मंत्री ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है। माध्यमिक शिक्षक संघ रमेश चंद्र भदौरिया ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित पाल ने कहा कि शिक्षक समाज सुधारक होते हैं। सेवानिवृत्त शिवमहेश व वीरेन्द्र सिंह ने विद्यालय परिवार व स्थानीय ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने जो सम्मान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर बृजभान राजपूत, राकेश कुमार राजपूत, लिपिक अनिल कुमार , देवांशु श्रीवास्तव आदि ने अतिथियों व शिक्षकों का माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन महेश चन्द्र ने किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know