Top News

औरैया यमुना नदी में 3 डूबे

औरैया यमुना नदी में 3 डूबे 

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
 
यमुना नदी में नहाने आए तीन दोस्त नहाते समय नदी में डूबे , यमुना नदी में युवकों को डूबते देख लोगो ने  पुलिस को दी सूचना , घटना स्थल पर पहुंच के पुलिस गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों की कर रही तलाश ।
जनपद जालौन के रहने वाले तीनों दोस्त घर से मंदिर जाने की बात कहकर आये थे।

जनपद जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के रहने वाले आशुतोष,राज एवं मोहन थाना कुठोन्द जिला जालौन के रहने बाले आज औरैया जनपद में यमुना नदी में नहाते समय डूब गए ।

औरेया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के बीजलपुर ग्राम का जहां जनपद जालौन से तीन दोस्त आशुतोष राज एवं मोहन घर से मंदिर जाने की बात कहकर आए हुए थे।उसके बाद वह लोग अपनी मोटरसाइकिल से औरैया के आयाना थाना क्षेत्र के बिजल पुर घाट पर नहाने के लिए आये हुए थे ।तभी तीनों दोस्त नहाते समय गहरे पानी मे चले गए जिससे वह डूब गए ।
  वही मौजूद लोगों ने युवकों को डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया कोई सफलता नही मिली ।वही 
 इस पूरे मामले की जानकारी अजीतमल पुलीस एवं आयाना पुलिस प्रसाशनिक अधिकारियों को जैसे ही मिली तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर ग्रामीणों और गोता खोरों की मदद से तलाश सुरु कर दी गई।है ।अभी तक कोई सफलता नही मिली।

उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने वताया पड़ोसी जिले जालौन के कुठोन्द के पास से तीन लड़के नदी नहाने आए हुए थे जो पानी मे डूब गए जालौन बालों सभी अधिकारियों को सूचना दे दी गई ।वही pac एवं NDRF को भी बुलाया जा रहा है। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم