Top News

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने घटनाओं का खुलासा करने की उठाई मांग

*अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने घटनाओं का खुलासा करने की उठाई मांग*

*गहेसर में  युवक की हत्या का पुलिस अबतक नहीं कर पाई  खुलासा*

 *आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन  हुए आक्रोशित, चौकी इंचार्ज पर लगाए आरोप*

*दिबियापुर,औरैया।* गहेसर गांव में एक माह पहले हुई युवक की हत्या के आरोपी के न पकड़े जाने पर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। दिबियापुर के पास गहेसर गांव में 24 फरवरी को वि दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
पूरे मामले में कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। मामले में कई संगठन भी एसपी से मिलकर हत्या आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर चुके है। एसपी अभिषेक वर्मा ने भी घटनास्थल पर निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की थी। एक माह बीत जाने पर भी आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। परिजनों का कहना है कि इस मामले में हरचंदपुर चौकी प्रभारी कोई दिलचस्पी नहीं दे रहे हैं और पीड़ित पक्ष दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक महोदय को दिए प्रार्थना पत्र में एक बार हत्या आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है यदि जल्दी ही कार्यवाही नहीं हुई तो वह आत्महत्या को मजबूर हो सकते हैं। बताया कि गांव के दबंग परेशान भी कर रहे है। परिजनों ने जल्द गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की मांग की है। उधर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संरक्षक राजेश कुमार अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष पंडित ब्रजकिशोर तिवारी ,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला आदि आधा सैकड़ा लोग थाना दिबियापुर पहुंचे थे और क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव तथा थानाध्यक्ष विकास राय से गहेसर हत्या काण्ड और हर्राजपुर प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली, जिसमे  थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया की गहेसर हत्याकांड में शीघ्र खुलासा होगा और शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी होगी कई टीमें बनाई गई हैं जो पूर्ण रूप से सक्रियता से लगी हुई है, वही हर्राजपुर प्रकरण में बताया कि कई अभियुक्तों को गिरफ़्तार करके जेल भेजा गया बची हुई गिरफ्तारियां शीघ्र होगी और कहां कोई अपराधी बचेगा नहीं।  थाना प्रभारी विकास राय ने जिलाध्यक्ष पंडित ब्रजकिशोर तिवारी से अपील की  कि दूसरा पक्ष भी संयम बनाए रखें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने