Top News

औरैया में सूखा भूसा खाने से बीमार हो रहे मवेशी,तीन की मौत- जानिए पूरा मामला

औरैया में सूखा भूसा खाने से बीमार हो रहे मवेशी,तीन की मौत- जानिए पूरा मामला
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता /सहार। सूखा भूसा खाने और अव्यवस्थाओं के चलते बिधूना ब्लाक की निवादा धांधू गोशाला में मवेशी बीमार हो रहे है। शुक्रवार को यहां तीन मवेशियों की मौत हो गई। वहीं गोसेवकों ने संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गोशाला की दुर्दशा देख ग्रामीणों में रोष है।सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल अस्थायी गोशाला उपेक्षाओं की भेंट चढ़ती जा रही है। यही कारण है कि लाखों रुपये खर्च होने के बाद ही हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे है। शुक्रवार की सुबह तीन मवेशियों की मौत के बाद निवादा धांधू के ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। गोशाला में मवेशियों की देखरेख करने वाले सेवक शिवनाथ सिंह ने बताया कि गोशाला में काफी दिनों से हरा चारा नहीं मिल रहा है। मवेशियों को चारे में सरसों का सूखा भूसा दिया जा रहा है, पीने के पानी का समुचित प्रबंध नहीं है। जिससे मवेशी बीमार हो रहे है। बीमार मवेशियों को समय से इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। इसी के चलते बीमार तीन मवेशियों की शुक्रवार को मौत हो गई। सेवक ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत वह संचालकों से कर चुके है। पंचायत सचिव भी अनसुनी कर रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी विवेक ने बताया कि दो मवेशी बीमार थे, जिनकी मौत हुई है। जबकि बीडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं पता कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने