*एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला हुई सम्पन्न*
*दिबियापुर,औरैया।* गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनीता दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन में एक दिवसीय लैंगिक समानता ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाताओं हेतु कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार लैब जीजीआईसी दिबियापुर में किया गया। राज्यस्तरीय संदर्भदाता अपर्णा पाल एवं प्रीति त्रिपाठी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से नारी सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा पर विभिन्न पीपीटी दिखाकर ब्लॉक स्क्रीन संदर्भ दाताओं को जागरूक किया। जिले के प्रत्येक विकासखंड से 2-2 संदर्भदाताओं ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान समूह में विभाजित कर गब्लॉकवार प्रस्तुतीकरण की गई।
एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु निवेश करने से लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन और समावेशी आर्थिक वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। लेकिन अर्थव्यवस्था में महिलाओं और बालिकाओं को समाहित करने और कार्यस्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकने की भी जरूरत है।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शांति यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनीता दीक्षित, खंड शिक्षा अधिकारी बिधूना अवनीश कुमार यादव, डी.सी. सिविल मयंक उदैनिया एसआरजी अलका यादव एवं सौरभ त्रिपाठी ने ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनीता दीक्षित ने समस्त संदर्भ दाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखी हुई बारीकियों को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में बेहतर ढंग से प्रदर्शन करें एवं समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करें एवं लैंगिक समानता हेतु व्यावहारिक रूप में अमल करें। प्रशिक्षण के दौरान नारी सशक्तिकरण पर शिक्षिका साकेत दुबे, गुंजन शुक्ला, बंदना यादव एवं पुरुष शिक्षकों में महेश शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान कराए गई गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदनाराम इकबाल यादव ने समस्त राज्य स्तरीय संदर्भदाताओं एवं ब्लाक स्तरीय संदर्भदाताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know