*शहीद द्वार बनाए जाने पर लोगों में खुशी का माहौल*
*बिधूना,औरैया।* कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी सेना के जवान उत्तम सिंह ड्यूटी के दौरान एक वर्ष पूर्व पांच फरवरी को जम्मू कश्मीर के लेह-लद्दाख में शहीद हो गए थे। उनके अंतिम संस्कार के समय विधायक विनय शाक्य के प्रतिनिधि देवेश शाक्य ने शहीद सैनिक की याद में शहीद द्वार बनवाने की घोषणा की थी। शहीद द्वार न बनने से खफां शहीद के स्वजनों एंव नगर के लोगों ने
प्रथम पुण्यतिथि पर आक्रोश प्रकट किया था। जिसके बाद बिधूना अच्छल्दा मार्ग पर विधायक निधि से शहीद द्वार का निर्माण करा दिया गया।शहीद द्वार के निर्माण कराये जाने से नगर एंव क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।सैनिक के शहीद होने के बाद अंत्येष्टि के समय परिजनों व मोहल्ला के लोगों द्वारा उनके वार्ड का नाम शहीद सैनिक के नाम "उत्तम नगर" पर रखे जाने की मांग की गई थी। वहां पर उपस्थित नगर पंचायत चेयरमैन अमित कुमार बाथम ने मोहल्ला का नाम उत्तम नगर किए जाने व विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ने शहीद द्वार बनवाये जाने का आश्वासन दिया था। मगर एक वर्ष बीत जाने के बाद शहीद द्वार न बनाये जाने पर शहीद की पहली पुण्यतिथि पर परिजनों पिता बृजपाल सिंह, मां ऊषा देवी, भाई गौतम सिंह, मोना, सपना, सोनिया व राहुल तिवारी आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आश्वासन के बाद द्वार न बनवाये जाने को शहीद का अपमान बताया था।शहीद की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हवन एवं श्रद्धांजलि के बाद परिजनों के आक्रोश की जानकारी होने के बाद सोमवार को विधायक विनय शाक्य के द्वारा बिधूना-अछ्ल्दा मार्ग पर पुरहा पुल के पास शहीद द्वार का निर्माण करा दिया गया है। जिसमें एक ओर शहीद उत्तम सिंह व दूसरी ओर विधायक विनय शाक्य की फोटो लगे होने के साथ, शहीद उत्तम सिंह द्वार के साथ बिधूना विधानसभा आगमन पर हार्दिक स्वागत लिखा हुआ है। विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य के आश्वासन पर विधायक विनय शाक्य की निधि से शहीद द्वार बनवाये जाने पर शहीद स्वजनों एवं नगर के लोगों ने जन प्रतिनिधियों ने सराहना की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know