Top News

समाजवादी पार्टी का दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण समाज के लोगों ने थामा दामन

*समाजवादी पार्टी का दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण समाज के लोगों ने थामा दामन*

*औरैया।* चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी दलों में उठापटक का दौर जारी है। इसी के तहत रविवार को समाजवादी पार्टी में दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामते हुए सपा को जीत दिलाई जाने का बिगुल फूंक दिया है। बताते चलें कि औरैया सदर से समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे चुनाव मैदान में हैं उनके समर्थन में फफूंद रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने पहले तो उनका स्वागत किया उसके बाद उन्होंने पार्टी में अपनी आस्था जताई। ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सिर्फ वादे किए हैं और आज तक उन्हें इसका कोई भी लाभ नहीं मिल सका है जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार जब थी तब ब्राह्मणों को हमेशा ही सम्मान मिलता था। उन्होंने कहा कि यदि ब्राह्मण समाज को अपना वजूद सुरक्षित रखना है तो वह लोग सपा में अपनी आस्था व्यक्त करें। ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देते हुए उन्हें विजयश्री दिलाए जाने के लिए समाज के लोगों से जी जान से जुट जाने की अपील की। इसके अलावा गेस्ट हाउस में परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें एक दूसरे का परिचय कराते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही गई। इस मौके पर मुख्य रूप से अवधेश भदौरिया, नवनीत पाठक, छाया त्रिपाठी सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने