डीएम ने अपराधिक प्रवृत्ति के 8 लोगों को किया जिला बदर

*डीएम ने अपराधिक प्रवृत्ति के 8 लोगों को किया जिला बदर*

*औरैया।* आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रशासन का सख्त रूख लगातार जारी है। आज गुरूवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने एक बार फिर अपराध प्रवृत्ति के आठ लोगों को जिला बदर कर दिया है। गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत जिले के विभिन्न थानेां के अंतर्गत आठ लोगों को अग्रिम आदेशों के आने तक के लिए जिला बदर किया है। जिन लोगों को आज जिला बदर किया गया उनमें राजेश कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी डुढहा थाना बिधूना, पीके उर्फ प्रमोद कुमार तोमर पुत्र राजीव तोमर आदर्श नगर कस्बा व थाना बिधूना, केशव सिंह पुत्र रामसिंह निवासी मुड़ैना रूपशाह थाना अजीतमल, कुलदीप उर्फ अनोखे लाल पुत्र दीवारी लाल निवासी पूठा थाना अजीतमल, विश्वराज सिंह पुत्र सर्वेश सिंह निवासी रजुआमऊ थाना अछल्दा, कैलाश सिंह पुत्र मेवाराम उर्फ मेवालाल निवासी सराय खाती थाना अछल्दा, बृजेन्द्र उर्फ बउआ पुत्र रामसनेही निवासी कटैया थाना ऐरवाकटरा तथा मोनू उर्फ मोनू चक पुत्र स्व0 श्याम सुन्दर निवासी अचानक पुत्र थाना सहायल आदि शामिल हैं। आपको बताते चलें कि डीएम श्री वर्मा द्वारा अभी तक करीब 70 आपरधियों को जिले के बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है जिससे अपराधियों में हड़कम्प मचा हुआ है तो वहीं जिले के निवासी भयमुक्त होकर अमन चैन महसूस कर रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم