Top News

कांग्रेस पार्टी ने बिधूना विधान सभा 202 से सुमन व्यास को दिया टिकट!

कांग्रेस पार्टी ने बिधूना विधान सभा 202 से सुमन व्यास को दिया टिकट! 

बिधूना(औरैया)- खबर औरैया जनपद के बिधूना से है जहाँ कांग्रेस पार्टी ने बिधूना विधान सभा 202 से सुमन व्यास को टिकट देकर अपना प्रत्याशी घोषित किया है कांग्रेस प्रत्याशी सुमन व्यास ने कहा की बिधूना विधान सभा के लोगो की सेवा करने का सौभाग्य मुझे मिला है और वह  बिधूना की जनता के साथ हर समय उनके साथ है! उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर 8 लाख महिलाओ को नौकरी दी जायेगी और महिलाओ को भी बराबर भागीदारी दी जायेगी  जो केवल प्रियंका गांधी ही दिला सकती है क्युकि केवल  उन्ही ने महिलाओ को बराबरी की भागीदारी देने की आवाज  को बुलंद किया है और प्रदेश में सरकार बनने के बाद इसको लागू भी किया जायेगा! भाजपा सरकार में केवल झूठे वादे किए हैं जिसे उत्तर प्रदेश की जनता अच्छी तरीके से जान चुकी है और होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को बाहर का रास्ता भी दिखाएगी और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने वाली है! 

रिपोर्ट बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने