औरैया मारपीट में 14 महिलाएं घायल
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट-:-बल्लू शर्मा
पत्नी से चल रहे बड़े भाई के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर बवाल , एक दर्जन से अधिक महिलाए घायल , घायलों को विधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती , पुलिस ने मामला किया दर्ज ।
यूपी के औरैया जनपद के विधूना कोतवाली के लोहा मंडी के रहने वाले मयंक की शादी आकांक्षा से हुई थी ,मयंक और आकांक्षा का कोर्ट में आपस में विवाद चल रहा है ,उसके बाद मयंक के छोटे भाई मृदुल की शादी 19 तारीख को हुई थी। जिसकी पूजा करने मयंक के पिता ओम कांत अपने परिवार के साथ बिधूना लोहामंडी पैतृक आवास पर आए हुए थे तभी आकांक्षा एवं मयंक का परिवार आमने सामने आ गया और किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे हॉकी चलने लगे जिसमें 14 महिलाएं घायल हुई हैं ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वही पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
वही मयंक की पत्नी आकांक्षा ने पति के द्वारा दूसरी शादी का आरोप लगाया गया जिसकी वजह से यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया , जवकि आकांक्षा के एक बेटी है।वही आकांक्षा का विवाद कोर्ट ने चल रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know