पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया पैदल गस्त
स्थान,,, औरैया
दिनाक,,,12/1/2022
रिपोर्टर,,, बल्लू शर्मा
खबर औरैया जिले से है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही है। एसपीअभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के द्वारा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है ।बिधूना कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया है ,कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीआरपीएफ, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस फोर्स को निर्देशित करने का भी काम किया जाएगा। साथ ही साथ में बताया जाएगा, किस तरह से मतदान के समय शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखना है। इस दौरान एसपी ने कहा है, कि अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही है ।और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों को भी टीम लगाकर चिन्हित किया जा रहा है। वही बिधूना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा वा पुलिस बल द्वारा पैदल गस्त किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know