*घर मे चोरी होने की दी तहरीर*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के मुहिउद्दीनपुर की मड़ैया निवासी एक युवक ने घर मे चोरी हो जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
उक्त गांव निवासी अनुज पुत्र दशरथ सिंह ने तहरीर देते हुए बताता कि रविवार को वह किसी काम से इटावा गया था और वही पर रुक गया। गांव में उसकी पत्नी घर के बाहर बने पशुशाला में बंधे मवेशियों की सुरक्षा को लेकर वहीं सो रही थी। सुबह घर मे अंदर बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। आरोप है कि अज्ञात चोर छत के रास्ते घर मे उतर गए। और कमरे में रखे बक्सों, सेफ आदि को खोलकर बर्तन,कपड़े, व 5 हज़ार रुपये नगदी चोरी कर ले गये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। घटना कि जांच की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know