Top News

मंडी शुल्क समाप्त ना होने पर गल्ला व्यापारियों ने किया पुतला दहन

रिपोर्ट सौरभ त्यागी 


जालौन।नगर के गल्ला व्यापार कल्याण समिति के व्यापारियों ने मंडी शुल्क समाप्त न होने पर गल्ला मंडी में मंडी शुल्क का पुतला दहन कर विरोध जताया ।
गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष योगेश चंद्र अग्रवाल ,महेंद्र राठौर, धर्मेंद्र दिवोलिया, भूरे मामा समेत व्यापारियों की अगुवाई में सभी लोगों ने बताया कि लगातार 15 से 20 वर्षों तक व्यापारियों से मंडी शुल्क लगता है वर्तमान भाजपा सरकार ने आश्वासन दिया था कि मंडी शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा इसके बाद भी मंडी शुल्क समाप्त नहीं किया जिसके विरोध में सभी व्यापारियों गल्ला मंडी परिसर में मंडी शुल्क का पुतला बनाकर आग के हवाले कर विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर संजीव तिवारी, राम मोहन गुप्ता, अनिल, श्यामू गुर्जर, अनंत गुप्ता, गोविंद तोमर, संत राम कुशवाहा समेत सभी आधा सैकड़ा व्यापारी उपस्थित थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने