Top News

किसान ने बैंक अधिकारियों के नकदी फर्जी ले जाने के आरोप के विरुद्ध की शिकायत

*किसान ने बैंक अधिकारियों के नकदी फर्जी ले जाने के आरोप के विरुद्ध की शिकायत*

*बैंक के सीसीटीवी फुटेज में रुपए अधिक ले जाने की नही हो रही पुष्टि*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना स्टेट बैंक शाखा के खाता धारक ने बैंक अधिकारियों द्वारा खाते से रुपए की निकासी के दौरान 45000 रुपए अधिक ले जाने का फर्जी आरोप लगाते हुए एक माह बाद पुलिस से की गई शिकायत को खाताधारक किसान ने निराधार बताते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोप की पुष्टि न हो पाने पर पुलिस को शिकायती पत्र देकर फर्जी आरोप लगाने वाले बैंक अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
       बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानजहांपुर चिरकुंआ निवासी राकेश कुमार पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है, कि उसके द्वारा अपनी पुत्री की शादी के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा बिधूना के अपने सेविंग खाता से 15 दिसंबर 2021 को एक चेंक द्वारा 50 हजार रुपए भुगतान निकाला था। जिसमें कैशियर द्वारा उन्हें सौ- सौ रुपए की चार गड्डी , पचास-पचास रुपए की की दो गड्डी दी गई। जिस पर उसके द्वारा शादी के लिए 50 रुपए की गड्डी कैशियर को वापस कर 10 रुपए की गड्डियां देने को कहा गया। जिस पर कैशियर द्वारा उसे 10 रुपए की गड्डियां दी गई। कुछ खराब थी जिसे भी बदला गया। बाद में कैशियर द्वारा लगभग 1 माह बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर उसके ऊपर 500 रुपए वाली एक और गड्डी अधिक ले जाने का आरोप लगाया गया है। जबकि पुलिस के साथ उसके द्वारा बैंक के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराए गए उसमें भी 500 की गड्डी उसके द्वारा ले जाने का कोई प्रमाण नहीं है। उसमें सिर्फ वही आ रहा है, जो उसके द्वारा अपने खाते से रकम निकाली गई है। पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर फर्जी आरोप लगाने वाले बैंक अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने