■ *भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है जबकि विपक्षी परिवारवादी पार्टियां हैं--जेपी त्रिवेदी जिला सोशल मीडिया प्रभारी*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
औरैया
भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र व प्रदेश में अपने सुशासन के मात्र 5 सालों में पिछली सरकारों के 50 सालों की अपेक्षा बेहतर विकास कार्य कराए हैं,यह कथन भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता व जिला पंचायत सदस्य सहार वासुदेव प्रजापति का है ।।वासुदेव प्रजापति ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने सुशासन में देश को धारा 370 जैसी दासता की जंजीर से मुक्त करा कर एक राष्ट्र एक कानून का उपहार दिया तथा अनगिनत परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने दो करोड़ श्रमिकों के खाते में ₹500-500 भेज कर उन्हें सम्मानित किया, वासुदेव प्रजापति ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए 12 मेडिकल कॉलेजों की अपेक्षा आज साठ मेडिकल कॉलेज तथा रायबरेली व गोरखपुर में एम्स स्थापित करा दिए हैं, उन्होंने बताया कि 15 करोड़ यूनिट सरकार की विशेष परियोजना के तहत राशन कार्ड धारक मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि इसी तरह सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन कर इतिहास कायम कर दिया है,उन्होंने बताया कि पिछली मुलायम व मायावती सरकार से माटी कला बोर्ड के गठन की मांग की गई थी किंतु इन सरकारों ने कोई भी अमल नहीं किया, किंतु योगी जी की सरकार ने मात्र 2 माह बाद ही माटी कला बोर्ड का गठन कर कुम्हार, प्रजापति समाज व इस कार्य से जुड़े लोगों को सम्मान देने का काम किया है, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया,
इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी जेपी त्रिवेदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी का देश व प्रदेश ही परिवार है उनकी राजनीति राष्ट्रवाद पर आधारित है जबकि विपक्षी दल परिवारवाद में विश्वास रखते हैं, उनकी राजनीति परिवार तक ही सीमित है, इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है,जिसके सुशासन के फल स्वरुप देश व प्रदेश के लोग सुख शांति से जी रहे हैं, कानून का राज कायम है त्रिवेदी ने बताया कि भाजपा के शासनकाल में अपराधी भूमिगत हो गए हैं।।
फ़ोटो
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know