*16 जनवरी को औरैया में होगा विशाल ब्राह्मण सम्मेलन*
*ब्राह्मण वंश संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न*सौंपी गई जिम्मेदारियां*
*दिबियापुर, औरैया।* गुरुवार 6 जनवरी 2022 को ब्राह्मण वंश संयुक्त मोर्चा जनपद औरैया की एक बैठक कस्वा दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में मोर्चा के जिलाध्यक्ष , श्रीकांत पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 16 जनवरी 2022 दिन रविवार को होने वाले विशाल ब्राह्मण सम्मेलन जो माधव मंगल वाटिका जालौन चौराहा औरैया में संपन्न होगा। उसमे ब्राह्मण समाज के पूरे जनपद से सहभागिता करने पर बल दिया गया। तथा जिले में सक्रिय ब्राह्मण समाज के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों को बैठक में अधिक से अधिक ब्राह्मण समाज को लाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में ब्राह्मण वंश संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक महेश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में ब्राह्मण समाज की बैठकें आयोजित की जाएं , तथा समाज के लोगों को जागरूक किया जाए बैठक में उपस्थित अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य एवं मोर्चा के कोषाध्यक्ष ने समाज के उदारमना एवं आर्थिक रूप से संपन्न गणमान्य व्यक्तियों से आर्थिक सहयोग लेने पर बल दिया। बैठक में वाहन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से संत भारत भूषण जी डॉक्टर अभिनंदन त्रिपाठी राष्ट्रीय सलाहकार राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ बृज किशोर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद अखिलेश पांडे , प्रधान जिला उपाध्यक्ष क्योटरा शिव शरण शर्मा , मुन्ना मिश्रा , रमाशंकर त्रिपाठी , श्यामू तिवारी , अक्षय तिवारी , गोपाल त्रिवेदी, सागर तिवारी , जिला सचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद अर्पित दीक्षित , प्रदेश सचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संयुक्त मोर्चा के महासचिव राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know