Top News

औरैया में डीएपी वितरित न करने पर सहकारी समिति का गोदाम सीज

औरैया में डीएपी वितरित न करने पर सहकारी समिति का गोदाम सीज

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता मोहित कुमार
डीएपी वितरित न करने पर सहकारी समिति का गोदाम सीजसहकारी समिति अजीतमल में डीएपी वितरित न किए जाने से नाराज अधिकारियों ने सहकारी समिति को सीज कर दिया। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने समिति का ताला खोलकर डीएपी का वितरण कराया जाएगा।

सहकारी समिति अजीतमल में बुधवार को डीएपी पहुंची थी। सहकारी समिति के सचिव ने बुधवार को डीएपी वितरित की, लेकिन गुरुवार को सुबह थोड़ी देर खोलने के बाद समिति के गोदाम में ताला लगा दिया। जबकि किसान डीएपी के लिए परेशान होते रहे। मौके पर डीएपी के लिए पहुंचे किसानों ने अधिकारियों को फोन लगाया और समिति पर ताला लगा होने की शिकायत की। इस पर एआर कोऑपरेटिव ने सचिव से संपर्क किया और समिति खोलकर किसानों को डीएपी वितरित करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद सचिव सहकारी समिति पर नहीं पहुंचा। जब मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए सहकारी समिति को सीज करने का आदेश दिया। एआर कॉपरेटिव और जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने सहकारी समिति पर पहुंचकर गोदाम का ताला सीज कर दिया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में समिति का ताला खुलवाया जाएगा। इसके बाद किसानों में डीएपी का वितरण कराया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने