Top News

बार एसोसिएशन चुनाव में अनुज अध्यक्ष व विजयपाल बने महामंत्री

*बार एसोसिएशन चुनाव में अनुज अध्यक्ष व विजयपाल बने महामंत्री*

 *बिधूना,औरैया।* सिविल बार एसोसिएशन की वर्ष 2021- 2022 की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को चुनाव समिति द्वारा सम्पन्न कराये गये चुनाव में काँटे की टक्कर मेंअध्यक्ष महामंत्री ने एक एक मत से  अध्यक्ष पद पर अनुज कुमार धनगर ने जबकि महामंत्री पद पर विजयपाल सिंह शाक्य ने  जीत का परचम लहराया |कुल पडे 37 मतों में अनुज कुमार सिंह को 19 जबकि रिषेन्द्र कुमार मिश्रा को 18 मत प्राप्त हुऐ |इसी क्रम में महामंत्री पद पर भी विजयपाल सिंह शाक्य को 19 जबकि लोकशक्ति देवेन्द्र सिंह को 18 मत प्राप्त हुऐ| मीडिया प्रभारी के पद पर अवनीश कुमार ने सबसे अधिक 22 मत प्राप्त कर कुलदीप शर्मा को सात मतों से पराजित किया कुलदीप को कुल 15 मत प्राप्त हुए। सर्वसम्मति से पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सुबह दस बजे से एक बजे तक मतदान कराया गया। कुल 38 सीओपी प्राप्त अधिवक्ताओं में 37 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया | एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अवनीन्द्र  कौशिक, सदस्य धीरेश श्रीवास्तव ,सुमोद यादव ,दिलीप कुमार अरुण कुमार सिंह भदौरिया की देख रेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया |एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अवनीद्र कौशिक ने कहा राजीव कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए राघवेंद्र सिंह का समय पूरा न होने के कारण नामांकन खारिज कर दिये जाने से यह पद अभी रिक्त चल रहा है जिस पर सर्व सम्मति से मनोयन किया जायेगा। कहा संयुक्त मंत्री के पद पर नागमणि शाक्य निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं, जबकि पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए सुरजीत पाल को निर्विरोध रुप से निर्वाचित कर लिया गया है। वरिष्ठ सदस्य के लिए आदर्श शाक्य, रमाकांत को निर्विरोध चुना गया है, जबकि कनिष्ठ सदस्य के लिए अशोक कुमार, प्रेमकांत पाल को निर्विरोध चुना गया है। इस अवसर पर नव निर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से माल्यार्पण कर बधाई दी।नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुज कुमार धनगर महामंत्री विजयपाल सिंह ने कहा वह  एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिये हमेशा प्रयासरत रहेगे।  कहा वह बार और बैंच के बीच भी बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गंभीर सिंह शाक्य , सतीश सक्सेना , श्याम दुबे ,जितेन्द्र सिंह राठौर ,उपेन्द्र त्रिपाठी , द्विवेदी ,सुनील चौहान ,प्रशांत सिंह सेंगर ,आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने