Top News

महाविद्यालय का नाम बदलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

*महाविद्यालय का नाम बदलने पर दी आंदोलन की चेतावनी*

*बिधूना,औरैया।* प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पाल ने सपा सरकार के दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय का नाम बदलकर डाक्टर राममनोहर लोहिया महाविद्यालय किये जाने पर आन्दोलन प्रदर्शन की चेतावनी दी |कहा कस्बे के बिधूना अच्छल्दा मार्ग पर स्थापित  महाविद्यालय का नाम भाजपा सरकार में  रानी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय के नाम से किया गया था| जिसे  सपा सरकार ने बदल कर डाक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के नाम से कर दिया है |उन्होंने कहा कि वह महाविद्यालय का नाम  रानी अहिल्या बाई होल्कर किए जाने के लिए संघर्ष करेंगे |कहा 23 दिसंबर को वह वन खंडेश्वर मंदिर से महाविद्यालय तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकालकर महामहिम राष्ट्रपति महामहिम राज्यपाल एंव केन्द्र एंव प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपेगे| उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जन हितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों के चलते समूचे प्रदेश की जनता  भाजपा को 2022 में स्थापित करने का मन बना चुकी है जिससे विरोधी दलों में भारी बेचैनी का माहौल है |उन्होंने कहा कि इस बार भी सपा बसपा कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर होने वाली है| इससे पूर्व उन्होंने बन खंडेश्वर मंदिर पर  अपने समर्थकों के साथ एक बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने