Top News

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता बिधूना। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में पेंशन संकल्प को लेकर आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए डाक्टर रामाशीष सिंह की पाँचवी पुण्यतिथि पर जहां पेशंन बहाल कराने का संकल्प लिया गया। वहीं आन्दोलन के अगुआकार रहे डाक्टर रामाशीष सिंह को शहीद का दर्जा देते हुए बीआरसी से भगतसिंह चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई|

इस अवसर पर राशिद, पवन दुबे, अमित बिसारिया, देवेंद्र, केके गौतम, जिलाध्यक्ष अमन यादव, रजनीश कुमार, रमेश यादव, अजीत कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र, अमर सिंह ,शैलेंद्र बाबू पाल, केशव यादव, गौरव सक्सेना, अखिलेश कुमार, आर के शर्मा, उपेन्द्र चतुर्वेदी, जेपी, विवेक बाजपेई ,विनय पटेल आदि शिक्षक मौजूद थे| जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा संगठन शिक्षकों के हित में लगातार संघर्षरत है और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा |

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने