*छेड़खानी का मामला दर्ज*
*अजीतमल,औरैया।* अजीतमल कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नामजदों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि बीते अक्टूबर माह में वह घर मे थी। तभी कॉलोनी के ही उमाशंकर, अपनी पत्नी राजेन्द्री, पुत्रगण जीतू व रोहित के साथ उसके घर मे घुस आया,और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि जीतू व रोहित ने उसकी छेडख़ानी कर दी। लोगो के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गये।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know