Top News

अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 लोग घायल*

*अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 लोग घायल*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड बसंत पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें सरकारी एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ी से  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
     अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम स्वरूप नगर भासौन निवासी सन्नी देवल 16 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह शुक्रवार को अपनी मां ब्रह्मा देवी 50 वर्ष पत्नी कुंवर सिंह तथा भाभी रीना 25 वर्ष पत्नी ऊदल सिंह एवं आर्यन एक वर्ष पुत्र ऊदल सिंह के साथ 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय दवा लेने आया था। जब वह शाम करीब 4 बजे बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। उसी समय जैसे ही वह हाईवे रोड स्थित बसंत पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा , उसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उपरोक्त चारों लोग बाइक असंतुलित होकर पलट जाने से रोड पर गिरकर घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सरकारी जीप व एंबुलेंस से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। देखना है कि नाबालिक द्वारा बाइक चलाने पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है?

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने