Top News

एसपी ने तीन फरार शातिर अपराधियों पर 25 -25 हजार का इनाम किया घोषित

*एसपी ने तीन फरार शातिर अपराधियों पर 25 -25 हजार का इनाम किया घोषित*

*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं शातिर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना पर पंजीकृत लूट एवं जान से मारने की धमकी देने की धारा में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त सोनू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी चौकना थाना किशनी जनपद मैनपुरी व अंशुल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी किल्लमपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया जो कि शातिर किस्म का अपराधी हैं, तथा आये दिन लोगो के साथ लूट-पाट व मार पीट जैसी जघन्य अपराध कारित करते रहतें है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध पूर्व में जनपद व गैरजनपदों में कुल 10 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है। एस पी  ने उक्त अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए  25 - 25 हजार रुपए का पुरुष्कार घोषित किया है। वहीं औरैया पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की कि इनके बारें में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर  मो0नं0 9454401016 (अपर पुलिस अधीक्षक औरैया), मो0नं0 9454401444 (क्षेत्राधिकारी बिधूना ) व मो0नं०9454402886 (प्रभारी निरीक्षक बिधूना) को सूचित करें। उधर पुलिस अधीक्षक औरैया  अभिषेक वर्मा ने थाना अछल्दा में लूट की धारा में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त दीपू पुत्र जगदीश निवासी नगला रामधन थाना अछल्दा जनपद औरैया जो कि शातिर किस्म का अपराधी है, तथा आये दिन लोगो के साथ लूट-पाट व मार पीट जैसी जघन्य अपराध कारित करता रहता है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में 9 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है। औरैया पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रु0 25 हजार रुपए का पुरुष्कार घोषित किया गया है। जिसके बारें में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर कृपया मो0नं0 9454401016 (अपर पुलिस अधीक्षक औरैया), मो0नं0 9454401444 (क्षेत्राधिकारी बिधूना) व मो0नं09454402881(थानाध्यक्ष अछल्दा) को सूचित करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने