*ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत*
कंचौसी/औरैया
क्षेत्र के घसा पुरवा गांव निवासी एक युवक शौच जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । सूचना पर पहुंची कंचौसी चौकी और दिबियापुर थाना पुलिस ने पंचनामा कर शव को चिचौली पोस्ट मार्ङम को भेजा।
रविवार की शाम घसा पुरवा गांव का शिव सिंह (29) पुत्र रमाकात यादव शौच के लिए रेलवे ट्रेक पार कर नहर की तरफ गया था।वहा से वापस आते समय अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसका शव क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना पर मौके पर पहुंचे कंचौसी चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद यादव ने शव का पंचायत नामा करवाया।शव को पीएम हाऊस चिचौली भेजा गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know