फोटो समाचारः
बिधूना औरैया। नगर के नबीन बस्ती निवासी युवक सीबीआई के लिपिक के पद लखनऊ में तैनात युवक अपनी मंगेतर के साथ रविवार को कानुपर से अपनी अपनी शादी के लिए कपड़े व अन्य सामान खरीदने गयें युवक युवती को मार्ग दुर्घटना में दोनों को मौत हो जाने से दोनों परिवारों की खुशिया मातम में बदल गई। दोनों परिवारों में दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में शादी होने के चलते तैयारिया जोरों पर चल रही थी।लेकिन भगवान को कुछ और ही मजूर था।दोनों के शव को कन्नौज घाट पर परिजनों ने एक साथ अन्तिम सस्कार कर दिया।
नगर के नबीन बस्ती निवासी 30 वर्षीय सचिन पुत्र राजेश लखनऊ में सीबीआई ऑफिस में लिपिक के पद पर तैनात था। नौकरी लगने के बाद अपनी घर से कुछ दूरी पर बने सर्बेश प्रजापति के पुत्री सोनी से प्यार हो गया। सोनी सिविल सर्वे परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दोनों ने साथ रहने के लिए अपने अपने परिजनों से शादी करने लिए बोल दिया। और दोनों के परिजन राजी हो गयें।दोनों की शादी का महूर्त 9 दिसम्बर निकली। जिस पर सचिन छुटटी लेकर घर आ गया और शादी की तैयारियों में जुट गयें। सचिन श्रीवास्तव अपनी मंगेतर सोनी प्रजापति के साथ रविवार को शादी के कपड़े अन्य सामान खरीदने के लिए कानपुर गयें। कानुपर से बाजार करके अपने घर बिधूना दोनों स्कूटी से आ रहें। तभी शिवली थाना क्षेत्र के गांव सहतावनपुर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल होने पर पुलिस ने सीसचसी शिवली में भर्ती कराया जहॉ पर दोनों को डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। दोनों के परिजनों की युवक युवती की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। और दोनो परिवार के लोग शिवली पुहंच गयें। सोमवार को सचिन व सोनी का शब बिधूना आवास पर आने के बाद नगर व मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों घरों में जहॉ शादी की तैयारियां जोरो पर चल रही वही दोनों परिवार में मातम छा गया। दोनों परिवार के लोगों ने युवक व युवती के शब को अन्तिम सस्कार कन्नौज घाट पर एक साथ कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know