Top News

बिधूना से मुख्यालय जाने वाले बिधूना रामगढ़ व दिवियापुर रोड़ एक भी लोक निर्माण विभाग द्वारा एक भी सांकेतिक बोर्ड नहीं

फोटो समाचारः
बिधूना औरैया। बिधूना से मुख्यालय जाने वाले बिधूना रामगढ़ व दिवियापुर रोड़ एक भी लोक निर्माण विभाग द्वारा एक भी साकेंतिक बोर्ड नहीं लगें होने के कारण मार्ग पर जगह जगह मोड़ होने से आए दिन बड़े बड़े हादस हो रहे  जिसमें लोग अपनी जान भी गवा रहे है। लेकिन लोक निर्माण विभाग ध्यान नही दे रहा है। जबकि इस मार्ग पर आए दिन विभाग के लोगों का आना जाना बना रहता है।
       बिधूना से मुख्यालय जाने वाले बिधूना रामगढ़ मार्ग पर भसौरा पुल के पास 150 मीटर की दूरी पर खतरनाक तीन मोड़ होने व रामगढ़ के समीप पुर्वा छनन गांव के समीप भी अधिक मोड़ है।जिससे आये दिन बाइक सवार व कार सवार लोगों के एक्सीडेट होते है। जिससे लोग अपनी जान गवाने के साथ हाथ पैर भी गवा चुके है। लेकिन मार्ग बनने पर कई साल बीत गयें। और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अभीत तक मार्ग पर न तो गांव के सामने साकेंतिक बोर्ड़ लगे और न मोड़ पर कोई साकेंतिक बोर्ड लगें। और न ही गांव से समीप आबादी वाला क्षेत्र होने पर साकेंतिक बोर्ड भी नही है। जबकि 10 नबम्वर को भसौरा पुल के समीप मोड़ के पास बाइक सवार युवकों के हुऐ एक्सीडेट में सौरभ सेंगर की जान चली गई। वही जैकी चौहान व छोटू सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गयें थें।

एडवोकेट चन्द्रशेखर सक्सेना ने बताया बिधूना से रामगढ़ प्रतिदिन गुजरना होता है। मार्ग पर भसौरा पुल पर तीन मोड़ है।  आये दिन हादसे होते है। लेकिन विभाग ने कोई सांकेतिक बोर्ड भी नही लगवायें है। अगर मोड़ पर विभाग द्वारा साकेंतिक बोर्ड लगें हो तो हादस रोका जा सकें।

कुलदीप कठेरिया ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बिधूना रामगढ़ मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड लगा दिए जाये तो शायद हादसे कम हो जायें। कई बार बोर्ड लगाने के विभाग में शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई और बराबर हादसे हो रहें। मार्ग कई मार्ग गांव व स्कूल भी फिर कोई बोर्ड नही लगा है।

राकेन्द्र भदौरिया कल्यानपुर निवासी ने बताया कि भसौरा पुल के पास अगर साकेतिंक बोर्ड लग जायें मोड़ होने से जानकारी पहले से गाड़ी चालकों को पता चल सकें। और हादसे टाले जा सकतें है।

ध्यान सिंह शाक्य ने बताया कि बिधूना से मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर बनने के बाद कोई साकेंतिक बोर्ड नही लगें जिससे मोड़ पर हादसे हो रहे है। बोर्ड जल्द लगवाये जायें जिससे लोगों की जाने बच सकें।

बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ने बताया कि बिधूना रामगढ़ से दिवियापुर मार्ग पर शासन व प्रशासन से बात करके जल्द सांकेतिक बोर्ड जल्द लगवाये जायेगें। जिससे मार्ग पर पहले मोड, आबादी होने के साकेतिंक बोर्ड होने पर जानकारी बाइक व कार सवारों को मिल सकें।

बल्लू शर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم