*टीकाकरण में सहयोग न करने पर प्रधानों को नोटिस*
*प्रधान टीकाकरण में सहयोग ना कर फैला रही भ्रांतियां*
*औरैया,संवाददाता।* शासन प्रशासन कोविड-19 टीकाकरण के लिए पूरा जोर लगाए हैं। विभाग के अधिकारी लगातार काम में जुटे हुए हैं। लोगों को जागरुक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं वहीं कुछ लोग टीकाकरण में सहयोग नहीं कर रहे हैं। सहयोग न करने पर दो प्रधानों को नोटिस भेजा गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर देवनारायण कटियार ने बताया कि अयाना क्षेत्र दो गांवो के प्रधानों ने टीकाकरण नहीं कराया है। और ना वह टीकाकरण में सहयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह टीकाकरण के खिलाफ भ्रांतियां फैला रहे हैं। इस बाबत टीकाकरण के नोडल अधिकारी रमेश यादव ने सोमवार को ग्राम पंचायत एमा सेंगनपुर गांव के प्रधान मोहम्मद इरफान व ग्राम पंचायत कस्बा सेंगनपुर के प्रधान मोहम्मद इसरार को नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने प्रधानों से स्वयं व अपने परिजनों टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाने के लिए वैक्सीनेशन कराने में सहयोग करने की सलाह दी है। सहयोग न करने पर उनके खिलाफ कोविड-19 अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know