Top News

दो माह से फरार चल रहें दहेज हत्या के अरोपी

फोटो समाचार
बिधूना औरैया। दो माह से फरार चल रहें दहेज हत्या के अरोपी ससुर व सास को पुलिस ने कमलपुर नहर समीप के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य अरोपियों को पुलिस तलाश करने में जुटी है।
   कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा गणेश पुर्वा में 17 सितम्बर2021 को घर के अन्दर मनीषा की सदिंग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। म्रतिका के पिता रामबाबू निवासी कटका कला रसूलाबाद ने अतिरिक्त दहेज की मांग करने का अरोप लगाकर पुत्री की हत्या का ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस लगभग दो माह बीतने के बाद म्रतिका के ससुर रावेंद्र व सास रामवती उर्फ जनवती निवासी पुरवा गणेश को बिधूना बेला मार्ग पर कमलपर नहर के पास से सुबह गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।पति को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व एक कोतवाली क्षेत्र में दहेत हत्या मुकदमा दर्ज किया जिसमें अरोपी फरार चल रहें पुलिस दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने