सड़क पार करते समय वृद्ध महिला को बाईक सवार ने मारी टक्कर, महिला हुई घायल
बिधूना औरैया- सड़क पार करते समय एक बाईक सवार ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी! प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ गूरा निवासी राम चंद्र की पत्नी शांति देवी उम्र करीब 70 वर्ष जो की किसी कार्य के चलते सड़क पार कर रही थी कि सामने से आ रहे बाईक सवार ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिनको एक दुकानदार के द्वारा बिधूना सी एच सी में लाया गया जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे है!
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know