Top News

*अम्बेडकर नगर में भाजपा पर बरसे सपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश-"भाजपा ने किसानों को धोखा देने का काम किया"

*अम्बेडकर नगर में भाजपा पर बरसे सपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश-"भाजपा ने किसानों को धोखा देने का काम किया"*
■ *बसपा के दो दिग्गज नेता राम अचल राजभर और लाल जी वर्मा  सपाध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में बने सपाई*
■ *सपा लोहिया वाहिनी अम्बेडकर नगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष/आईटीएस प्रभारी विश्वनाथ यादव भी  साथियों के साथवजनादेश रैली में पंहुचे*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक 
अंबेडकरनगर
जनपद अम्बेडकर नगर में आयोजित समाजवादी पार्टी की विशाल जनादेश रैली में भाजपा पर बरसते हुए
सपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि-"भाजपा ने किसानों को धोखा देने का काम किया है"।।

समाजवादी पार्टी की इस जनादेश रैली में अंबेडकरनगर के बसपा के दो दिग्गज नेता राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला मुख्यालय स्थित भानमती पीजी कॉलेज में जनादेश रैली में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री हमेशा ठोंको ठोंको करते हैं। आज फतेहगढ़ जेल में कैदियों ने डिप्टी जेलर को ठोंक दिया है। दरअसल, फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ जेल में आज कैदियों ने एक बंदी की मौत पर जमकर उपद्रव किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अंबेडकरनगर से रामअचल राजभर और लालजी वर्मा के सपा में आने के बाद यहां और आसपास के जिलों में भाजपा अब बचने वाली नहीं है। यहां जो जनसैलाब दिख रहा है वह इतिहास रचने वाला है। अखिलेश ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मैंने कोशिश की थी कि भीमराव आंबेडकर और लोहिया की विचारधारा एक हो जाए लेकिन उस कोशिश में हम लोग सफल नहीं हुए। अब दूसरे दलों को छोड़ कर सपा में लोग आ रहे हैं। मैं बसपा से आये नेताओं से कहना चाहता हूं। जो सपना आपने देखा था उसे पूरा करने के लिए हम आपको सम्मान देंगे।
इस मौके पर रैली में समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर  जोरदार हमला बोलते हुए  किसानों के मुद्दे पर कहा कि भाजपा ने अन्याय  कर किसानों को धोखा देने का काम किया है। किसान जो हमारा पेट भरता है। उसके साथ धोखा और अन्याय किसी ने किया है तो भाजपा ने किया है। किसान को गाड़ी से कुचल दिया।
महंगाई के मुद्दे पर अखिलेश बोले, जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है। उससे क्या किसानों को राहत मिलेगी। गांव गांव सिलेंडर बांटे जा रहे थे। अब उज्ज्वला योजना बुझला योजना बन गई है। हमारे मुख्यमंत्री महंगाई कम करने के लिए सिलेंडर का रंग बदल दे या नाम बदल देंगे। पेट्रोल सौ के पार हो गया। अब मोटरसाइकिल भी नहीं चल पायेगी। खाद महंगी हो गई है।
उद्घाटन और शिलान्यास के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है। यह सब काम सपा में हुए हैं। अब भाजपा उसका फीता काट रही है। अब सुनने में आ रहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्घाटन होने जा रहा है। यह भी सपा ने दिया है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बोले, आज सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ यूपी में हो रही है। जहां पुलिस के पीटने से मौत हुई है। गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। मुख्यमंत्री दिन भर ठोंकों ठोंको बोलते हैं आज फतेहगढ़ जेल में कैदियों ने जेलर को ठोंक दिया।

*जनादेश रैली मंच पर रामअचल राजभर हुए भावुक*

    रैली मंच पर राम अचल राजभर बसपा में अपने सघर्षों को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए मैं जेल चला गया। पत्नी की मृत्यु का शोक नहीं मना पाया, भाई का एक्सीडेंट हुआ तो भी नहीं जा पाया, बेटी बीमार थी, लेकिन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र भेज दिया गया। इसके बावजूद मुझे पार्टी से निकाल दिया गया। कई बार प्रयास किया लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई इस मौके पर अखिलेश यादव  ने ​अंबेडकरनगर से निशाना साधते हुए कहा पूर्वांचल में पिछड़ों और अति पिछड़ों की संख्या बहुत ज्यादा है। इनमें कुर्मी व राजभर समाज का अहम स्थान है। कुर्मी बिरादरी के लालजी वर्मा पिछड़ों के रसूखदार नेता हैं। वही, राम अचल राजभर भी पिछड़ी जातियां के बड़े कद वाले नेता माने जाते हैं। कहा जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर के बाद इन पिछड़ी जाति के दो नेताओं के आने से सपा पूर्वांचल में और मजबूत हो जाएगी।
  *सपा में आस्था स्वीकारने पर अखिलेश यादव बोले मिलेगा भरपूर सम्मान*
जनादेश रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि अंबेडकरनगर से रामअचल राजभर और लालजी वर्मा के सपा में आने के बाद यहां और आसपास के जिलों में भाजपा अब बचने वाली नहीं है। यहां जो जनसैलाब दिख रहा है वह इतिहास रचने वाला है। अखिलेश ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मैंने कोशिश की थी कि भीमराव आंबेडकर और लोहिया की विचारधारा एक हो जाए लेकिन उस कोशिश में हम लोग सफल नहीं हुए। अब दूसरे दलों को छोड़ कर सपा में लोग आ रहे हैं। मैं बसपा से आये नेताओं से कहना चाहता हूं। जो सपना आपने देखा था उसे पूरा करने के लिए हम आपको भरपूर सम्मान देंगे,
जनादेश रैली क़े अवसर पर समाजवादी पार्टी जनपद अम्बेडकर नगर के जिला उपाध्यक्ष डॉ.अभिषेक सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंच पर गदा का चिन्ह भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त किया,रैली में समाजवादी लोहिया वाहिनी जनपद अम्बेडकर नगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष/आईटीएस प्रभारी विश्वनाथ यादव अपने तमाम साथियों के साथ पंहुचे और अपने गगन भेदी नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया ।

फ़ोटो 03

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने