Top News

राष्ट्र जागरण अभियान में धर्म, पंथ व संस्कृति को लेकर सुबूही खान ने लोगोे को किया जागरूक

राष्ट्र जागरण अभियान में धर्म, पंथ व संस्कृति को लेकर सुबूही खान ने लोगोे को किया जागरूक 
बिधूना औरैया। राष्ट्र जागरण अभियान  के तहत नगर के जेटी  गाडन में एक गोष्ठी को अयोजन हुआ जिसमें सुबूही खान में सीएए/ एनआरसी के वारे  करते हुऐ अपनी बात को रखा।  राष्ट्र जागरण  अभियान केदौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।    शानिवार को जेटी सत्संग भवन, बिधूना में ‘राष्ट्र धर्म’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्र जागरण अभियान की संस्थापक व संयोजक सुबूही ख़ान ने राष्ट्र और उसके प्रति हमारे धर्म के प्रति बिधूना वासियों को जागृत किया। धर्म, पंथ व संस्कृति के अंतर को जानने और समझने के लिए प्रेरित किया। देश के सामने खड़ी चुनौतियों से अवगत कराया व कहा कि संगठित समाज द्वारा ही अखंड भारत सम्भव है। यह अभियान सीएए व एनआरसी के समय जन्मा और उस समय सुबूही ख़ान ने जो कि अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं व कबीर फ़ाउंडेशन नामक संस्था की संस्थापक हैं सीएए व एनआरसी  के पक्ष में भारत के आठ से दस राज्यों में जाकर राजनैतिक, सामाजिक व वैधानिक सभी पहलुओं पर जागरण किया था। उत्तर प्रदेश के हाथरस प्रकरण के बाद इस अभियान को एक नयी दिशा दी गयी और राष्ट्र जागरण अभियान का नाम दिया गया। अपने गुरु माननीय के. एन. गोविंदाचार्य जी के संरक्षण और मार्गदर्शन में सुबूही ख़ान अपनी टीम के साथ राष्ट्र जागरण अभियान के अंतर्गत भारत प्रवास पर हैं व देश की खंडित चेतना शक्ति और आध्यात्मिक बल को जगाने और एकत्र करने का काम कर रही हैं। हाल ही में वो बिहार व पंजाब होकर आयी हैं और कहती हैं राष्ट्र जागरण अभियान पूरे देश का अभियान है। हर व्यक्ति, संगठन, भाषा, जाति, क्षेत्र और सम्प्रदाय का अभियान है। इसमे उत्तर प्रदेश को केंद्र मानकर काम किया जाएगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में पूरे देश का आध्यात्मिक बल बसता है। कोई कारण है कि श्रीराम, श्रीकृष्ण उत्तर प्रदेश में पैदा हुए हैं। मथुरा, अयोध्या, काशी उत्तर प्रदेश में है। भक्ति काल के अधिकतर कवि उत्तर प्रदेश की मिट्टी से हैं। 1857 की क्रांति उत्तर प्रदेश से शुरू हुई। इस आध्यात्मिक बल के कारण हमने उत्तर प्रदेश को केंद्र बनाया है।इस मौके पर कार्यक्रम के सयोजक अनिल गुप्ता, रामकिशार शुक्ल,मंजू सिंह, टीपी सिंह, रमेश गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, रामौतार गुप्ता, कुनाल तिवारी मोहित भदौरिया, विपिन तिवारी, हरिओम सेगंर सतीश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने