*160 बूथों पर 9026 लोगों का हुआ टीकाकरण*
*जिले भर में कुल 8 लाख 39 हजार 760 हो चुका टीकाकरण*
*30 नवंबर तक सभी को फर्स्ट डोज लगाने के निर्देश*
*औरैया, संवाददाता।* टीकाकरण महा अभियान के तहत चलाए जा रहे टीकाकरण में सोमवार को 160 बूथों पर 9 हजार 26 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। जिले में अब तक कुल टीकाकरण 8 लाख 39 हजार 760 हो चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. देवनारायण कटियार ने बताया कि वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को 160 बूथों पर टीकाकरण किया गया। जिले भर में 9026 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगाई गई। जिसमें 2 हजार 917 लोगों को फर्स्ट डोज व 5 हजार 109 लोगों को सेकंड डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से जिले को 10 लाख 3 हजार 678 का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष सोमवार तक 8 लाख 54 हजार 875 टीकाकरण हो चुका है। जिसमें 6 लाख 33 हजार 696 लोग फर्स्ट डोज लगवा चुके हैं। जबकि 2 लाख 21 हजार 179 को सेकंड डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत शासन की ओर से नवंबर तक सभी को फर्स्ट डोज लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कलस्टर प्लान के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम टीकाकरण की प्रतिनिधि मानिटरिंग कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know