16 वर्षीय लड़की ने प्रधान पुत्र सहित 4 लोगों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप!
बिधूना औरैया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के प्रधान पुत्र और गांव के युवक के खिलाफ पुत्री के साथ छेड़खानी करने के साथ मारपीट का आरोप लगाकर 4 लोगों के खिलाफ कोतवाली बिधूना पुलिस को तहरीर दी है पुलिस तहरीर के आधार पर जांच करने में जुटी हुई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि देर शाम मेरी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री गांव में घर से कुछ दूरी पर कुश डालने गई थी।तभी घात लगाए बैठे दिलीप पुत्र रघुनंदन, पुष्पेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण, बृजेंद्र पुत्र सीता राम शाक्य, रघुनंदन लाल पुत्र मैकू लाल ने मेरी पुत्री को घेर कर छेड़खानी की और जब उलाहना देने गए तो उपरोक्त लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच चालू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया पुलिस जल्द जांच कर आरोपियों खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know