Top News

औरैया में साइकिल डीलर सहित एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज,जानिए कारण

औरैया में साइकिल डीलर सहित एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता दिबियापुर । रविवार को दिबियापुर थाने में साइकिल डीलर व एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी कूट रचित दस्तावेज सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया वैसे सुनने में तो मामला साइकिल का है लेकिन जिस तरह से जालसाजी की गई वह मामला गंभीर है । इसको लेकर कमलेश कुमार पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम पचा का पुर्वा दिबियापुर द्वारा थाने में दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उसने दिबियापुर फफूंद चौराहे से अतीक साइकिल डीलर के यहां से हीरो शंहशाह कम्पनी की साइकिल खरीदी जिसका नम्बर 21413 है ।बीते 29 सितम्बर 21 को मेरा बेटा साइकिल से दिबियापुर आया हुआ था जहां थाने के पीछे गोविन्द पांडेय निवासी अज्ञात ने मेरे छोटे लड़के से साईकिल छीन ली और उसके साथ गाली गलौज करने लगे और कहने लगे कि यह साइकिल मेरी है तो मेरे लडके ने कहा कि पापा से बात करो । जब पूरी घटना की जानकारी की गयी तो इन्होंने मेरी साइकिल का नम्वर अपनी रसीद में लिख लिया और दुकानदार के पास जाकर अपना नंबर चढवा दिया ।तत्पश्चात मेरी साइकिल की भी रशीद दुकानदार के पास निकली इन्होंने कूटरचित तरीके से फर्जी नम्बर रसीद में डाल दिया । थाना पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने