Top News

*पूर्व प्रधानाचार्य गेंदा लाल शाक्य के निधन पर आयोजित शोक सभा में शिक्षकों व सभ्रांतजनों ने अर्पित की शोक संवेदनाएं*

*पूर्व प्रधानाचार्य गेंदा लाल शाक्य के निधन पर आयोजित शोक सभा में शिक्षकों व सभ्रांतजनों ने अर्पित की शोक संवेदनाएं*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के नारायण इंटर कालेज मल्हौसी के पूर्व प्रधानाचार्य गेंदा लाल शाक्य के निधन पर कस्बा बेला स्थित उनके आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया।।
 इस मौके पर क्षेत्र के सभ्रांतजनों शिक्षकों ने उनकी प्रतिमा पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी, इस मौके पर उनके शिक्षक साथियों व  सभ्रांतजनों ने उनके बेटे विकास शाक्य,विवेक शाक्य आदि परिजनों को सांत्वना देते हुए उनके शिक्षण काल की सराहना की, पूर्व प्रधानाचार्य गेंदालाल शाक्य अत्यंत प्रतिभाशाली शिक्षकों व प्रधानाचार्यों में गिने जाते थे, वे अत्यंत आध्यात्मिक  प्रवृत्ति के थे उन्होंने विभिन्न धर्मों का गहनता से अध्ययन किया था, उन्होंने अपने आवास पर विभिन्न धर्मों की पवित्र पुस्तकों का संग्रह भी किया था,उन्हें हिंदू धर्म के अलावा बहाई धर्म, बौद्ध,इस्लाम आदि का बेहतर ज्ञान था उनके निधन पर कस्बा वासियों शिक्षाविदों में शोक की लहर दौड़ गई है।।
फ़ोटो 1

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने