Top News

*वीजीएम की छात्रा प्रांशी गौतम नेे भाषण प्रतियोगिता में मण्डल में तृतीय स्थान प्राप्त किया*


■ *बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा  प्रांशी  गौतम द्वारा मंडल स्तर पर कानपुर में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्राचार्य डॉ आई . हसन व महाविद्यालय परिवार ने की  सराहना*
घनश्यामसिंह
औरैया
जनपद के सुप्रसिद्ध विवेकानंद ग्रामोद्योग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दिबियापुर की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा  प्रांशी  गौतम ने मंडल स्तर पर  भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त  किया | 
 छात्रा प्रांशी ने भाषण प्रतियोगिता में जनपद औरैया में प्रथम स्थान प्राप्त किया था | जिससे उसे   युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उसे मंडल स्तर पर प्रति भागता का अवसर प्रदान किया था जिसमें उसने पूरे मंडल में भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आई. हसन एवं प्रबंधक  राजेश कुमार गुप्ता ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर  छात्रा को  महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत करने का निश्चय किया, प्राचार्य डॉक्टर आई . हसन एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्रा प्रांशी गौतम की प्रतिभा की सराहना कर आशीर्वाद दिया।।
फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने