*धूम धाम से हुआ टेसू झेझी का विवाह*
*सजे धजे रथ पर सवार होकर आया टेसू*
*फफूंँद,औरैया।* नगर के बाबा का पुरवा में शरद पूर्णमा के दिन बड़ी ही धूम धाम से विवाह हुआ। जिसमें वार्ड के सभी लोगों ने बड़ी ही उत्सुकता से बड़ चड कर भाग लिया। पूडी पकवान बना कर सभी लोगों को भोजन कराया गया। बहुत सारा दहेज रूपी समान रखा गया। बैंड व डीजे पर लोगों ने खूब डांस किया। बारात को पूरे नगर में घमाया गया, तथा लोगो झूम कर डांस किया, और शादी की सभी रस्में पूर्ण होने के बाद बस व कारों के माध्यम से टेसू संग झेखी को जुआ के पुल पर सेंगर नदी में प्रवाह किया गया। टेसू संग झेझी के विवाह में मुख्य भूमिका रवि यादव, नंद किशोर यादव, फिरकी यादव लोबी यादव,शैलेन्द्र यादव, शिव वीर यादव, विशाल , किशन, जितेंद्र यादव रहे। इसी तरह फफूंद नगर के मोतीपुर मुहल्ले में बहुत ही धूम धाम से झेझि संग टेसू का विवाह संपन्न हुआ। यहां भी लोगों ने खूब पकवान का आंनद लिया। डीजे पर लोगों ने खूब डांस किया। इसमें मुख्य भूमिका विनोद कुमार कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, हिमांशु, विवेक राजपूत, रोहित राजपूत, गोलू राजपूत, सत्यम, सागर एवं राजू कुशवाहा शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know