उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। अन्त्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड बांटने के लिए जिले के सभी जिला अस्पतालों और सीएचसी पर आयोजन किए गए हैं। प्रमुख कार्यक्रम दिबियापुर 50 शैय्या युक्त अस्पताल सभागार में किया गया है जहां नगर पंचायत दिबियापुर के चेयरमेन ने लाभार्थियों को अन्योदय आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किये।हर सेंटर पर 125 लाभार्थियों को बुलाया गया है। प्रभारी नोडल अधिकारी डॉ. शलभ मोहन के मुताबिक अब अन्त्योदय कार्डधारकों को भी प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डेन कार्ड योजना में शामिल कर लिया गया है। नगर में कई हजार से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। उन जन सुविधा केन्द्रों, सीएचसी और जिला अस्पतालों में कार्ड बनवाने की सुविधा है जहां आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं।यह कार्यक्रम उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आवाहन पर दिबियापुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक किया गया,इस कार्यक्रम में दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल, आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ शलभ मोहन,डीआईएसएम दिलीप कुमार,वीपीएम अश्वनी,वीसीपीएम जमीर व अन्य समस्त स्टाफ मौजूद रहा
अन्त्योदय कार्ड धारकों को आज आयुष्मान कार्ड का तोहफा-सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know