Top News

नेहरु युवा केन्द्र पर धूम धाम से मनाई जयन्ती

*नेहरु युवा केन्द्र पर धूम धाम से मनाई जयन्ती*

 *औरैया।*  आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र औरैया में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाया गया इसके बाद शहीद पार्क में एकत्रित होकर रैली को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर भ्रमण के बाद में शहीद पार्क औरैया में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने कहा युवाओं पर देश के विकास की जिम्मेदारी है युवा महात्मा गांधी की पद्धति  चिन्हों पर चलकर भारत को उच्चतम शिखर पर ले जा सकते समय  है युवा फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटे व्यायाम करें जिससे तन मन उनका स्वस्थ रहेगा देश में स्वच्छता का संदेश देने वाले सबसे प्रथम महात्मा गांधी ही थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर आज भारतवर्ष में स्वच्छता मिशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है विशिष्ट अतिथि में पधारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इकबाल यादव ने कहा शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद जरूरी है। खेलकूद से मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम होगा अच्छे विचार उत्पन्न होंगे। अच्छे विचार होंगे तो अच्छा कार्य भी करेंगे। उन्होंने कहा महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई तो लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। सीमा पर  जवानों और खेत पर किसान शोभायमान होता है। इनसे देश और समाज की रक्षा होती है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय  कवि अजय अंजाम ने राष्ट्रीय कविता महाराणा प्रताप की सुनाकर लोगों को भाव विभोर किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला युवा कल्याण अधिकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्ञान सक्सेना , भीम सक्सेना , जे पी त्रिपाठी , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत , कार्यक्रम प्रभारी जिला समन्वयक अनवर वारसी , कार्यालय लेखाकार सुनील प्रजापति सहित तमाम स्कूली अध्यापक ,बच्चे एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शर्मा जी ने किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने