उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता अछल्दा/औरैया: नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के माल ढुलाई गलियारे डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर (डीएफसी)लाइन पर रविवार को न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास एक किशोर मालगाड़ी की चपेट में आ गया।घटना में उसकी मौत हो गई। लोको पायलट व गार्ड की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी। इसके बाद शव को ट्रैक से किनारे कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की शिनाख्त होने पर स्वजन को हादसे के बारे में बताया गया। डीएफसी लाइन पर रोजाना हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए रेलवे लोगों को सचेत करता है। लेकिन, जागरूकता के अभाव में ऐसी दुर्घटना आए दिन हो रही ह
डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर (डीएफसी) लाइन पर किशोर का शव रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे देखा गया। मृतक की शिनाख्त कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव बिकूपुर के मजरा मडै़या निवासी 17 वर्षीय अमन कुमार पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई। वह घर से बिना बताए निकला था। घटनास्थल पर चर्चा थी कि अमन की उसके पिता से किसी बात पर बहस हुई थी। जिस पर उन्होंने डांट दिया था
इससे क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गया। इसके बाद ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। थाना उप निरीक्षक हितेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जानकारी के बाद ट्रैक से शव को हटवाया गया। हादसे के पीछे की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसा है या खुदकुशी, जांच के बाद ही पता लगेगा। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। वहीं,स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे थे। जहां उनका रो-रोकर हाल बेहाल था।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know