Top News

सांप के ङसने से सपेरे की मौत**तुर्कीपुर में सांप पकड़ते समय हुई घटना*

*सांप के ङसने से सपेरे की मौत*
*तुर्कीपुर में सांप पकड़ते समय हुई घटना*

कंचौसी।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ढिकियापुर के ङेरा जोगी निवासी एक सपेरा को औरैया के तुर्कीपुर गाँव में आटा चक्की पर सांप पकड़ने के दौरान सांप ने ङस लिया।जिससे सपेरा की इलाज के दौरान मौत हो गयी।पोस्टमार्टमके बाद शव गाँव पहुंचने परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
जानकारी के अनुसार भोजा पुत्र मदारी नाथ 59 कुछ माह से ककोर जिला मुख्यालय के पीछे स्थित लालपुर ङेरा जोगी में पत्नी के साथ रिश्तेदारों में रह रहा था। वहां से तुर्कीपुर गाँव में एक आटा चक्की कारखाना में सांप पकड़ने के लिए चक्की मालिक ने बुलाया था। वहा सांप पकड़ने के दौरान सांप ने ङस लिया लिया।जिससे चक्की मालिक और गाँव के लोग बिना परिजनों को सूचना दिए दिबियापुर एक अस्पताल में इलाज के लिए ले ग ए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को  शव कंचौसी कस्बा स्थित ङेरा जोगी पहुंचा तो परिजनों और गाँव के लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने