Top News

शहीदों के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूरा करने में लगी भाजपा सरकार- कृषि राज्यमंत्री

*शहीदों के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूरा करने में लगी भाजपा सरकार- कृषि राज्यमंत्री*

*सोशल ऑडिट सेमिनार में टीम सदस्यों को सोशल ऑडिट के दिए गए टिप्स*

*औरैया।* देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को विकास विभाग के सभागार में आयोजित सोशल ऑडिट सेमिनार के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि देश के अमर शहीदों ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के जिस सपने को संजोया था उसे पूरा करने के लिए केंद्र व प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार प्राण प्रण से जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनने के पूर्व उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा 17. 5 प्रतिशत था। वहीं मौजूदा समय में बेरोजगारी का आंकड़ा घटकर मात्र 4.1 प्रतिशत ही रह गया है। कृषि राज्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 550278 रुपए रुपए का बजट लाकर और इसे मिशन विजन के साथ खर्च कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल की है वही अनुपूरक बजट के माध्यम से रोजगार सेवकों सोशल ऑडिट कर्मियों आशा बहुओं समेत विभिन्न कार्मिकों का मानदेय बढ़ाने का भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया हैसाथी किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास कार्यों में पारदर्शिता की मंशा से सोशल ऑडिट टीमों का गठन किया गया है ऐसे में सोशल ऑडिट टीमों की जिम्मेदारी है कि सरकार ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका वह इमानदारी से निर्वहन करें ताकि पात्रों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके और शासन की मंशा कामयाब हो सके।
इस मौके पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता सहभागिता और जागरूकता की मंशा से सामाजिक अंकेक्षण का निर्णय लिया गया है और इस सामाजिक अंकेक्षण से विकास कार्यों की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सोशल ऑडिट मनरेगा जांच की रीढ़ है और इसमें 40 से 65 वर्ष आयु के लोगशामिल होकर निष्पक्षता गुणवत्ता पर दस्ता के सूत्रों पर काम करते हैं और इसमें जांच रिपोर्ट के आधार पर  प्राथमिकी विभागीय कार्रवाई वसूली के दंड का भी प्रावधान है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका एवं मनरेगा सोशल ऑडिट की जिला समन्वयक विद्या सिंह सेंगर ने कहा कि सोशल ऑडिट के माध्यम से जिले की तमाम ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में खामियां पाई गई थी सुधार हुआ है और अनियमितताएं करने वालों में सोशल ऑडिट का खौफ भी पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में आंध्र प्रदेश के बाद सोशल ऑडिट के बेहतर प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है। इस सेमिनार में भाजपा राज्य सभा की सांसद गीता शाक्य के प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्रा आसाराम राजपूत खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सिंह अवधेश शुक्ला दिनेश मिश्रा देवेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट प्रेम कुमार गुप्ता ब्लॉक समन्वयक पवन गुप्ता विपेंद्र यादव सरोवर कुमार राजीव भदौरिया नीलम राजू आदि लोक प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने