उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया । रविवार को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया जिसमें 18 फाइलें दायर की गई व 9 परिवार को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था ।
जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। उधर कोतवाली विधूना में भी प्रोजेक्ट नई किरण के तहत म0उ0नि0 अनूप जादौन की अध्यक्षता में रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी थाना बिधूना में एक जोड़े का समझौता कराया गया
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know