आज दिनांक 22-10-2021 को उच्च प्रा0 विद्यालय सूखाताल विकास खंड बिधूना जनपद औरैया में ग्लोबल हैंड वाशिंग डे 15 अक्टूबर के अंतर्गत 16 अक्टूबर2021 से 22 अक्टूबर 2021 तक चले" स्वच्छता अभियान "हमारा भविष्य हमारे हाथ-आइये एक साथ आगे बढ़े " की थीम को समर्पित कार्यक्रम के समापन अवसरपर छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु प्रदर्शन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ बिधूना के अध्यक्ष /मिडिल स्कूल बिधूना के प्रधानाध्यापक संजय सेंगर जी के द्ववारा की गई ग्राम पंचायत धनवाली के प्रधान भानू प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि तथा अनुरुद्ध यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बिधूना संचालन स0 अ0 प्रतिभा मैम के द्ववारा किआ गया कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद भास्कर प्रधानाध्यापक उच्च प्रा0 वि0 सूखाताल बिधूना द्ववारा किया गया
प्रारम्भ माँ शारदे पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर की गई । चार्ट प्रतियोगिता में जुवैद अली कक्षा 7 व हिमांशु कक्षा 8 सामूहिक रूप से तथा प्रस्तुतिकरण में छात्रा कशिश कक्षा 8 व ज्ञान देवी कक्षा 8 रहीं। इस अवसर पर प्रधान जी को पर्यावरण के संतुलन व रक्षा हेतु एक पौधा भेंट स्वरूप दिया गया व रोपित भी किया गया । संजय सेंगर ने स्वच्छता की महत्ता व अनिरुद्ध यादव ने स्वच्छता को अपनी आदत में डालने पर जोर दिया। प्रमोद भास्कर ने स्वच्छता शपथ सभी को दिलाई तथा प्रतिभा मैम ने हाथ धोने के सभी 6 स्टेप तथा प्रधान जी ने विद्यालय व समाज की स्वच्छता पर जोर दिया इस अवसर पर ममता मैम साधना गुप्ता काजल यादव रोहित कुमार आदि शिक्षक उपस्थिति रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know