औरैया D LED का पेपर हुआ सोशल मीडिया में लीक
स्थान:औरैया
यूपी के औरैया जनपद में आज हो रही परीक्षा D Led का पेपर परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया , वायरल प्रश्न पेपर के साथ साथ परीक्षार्थी महिला द्वारा अपनी साड़ी पर नकल लिखते हुए भी वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल ।
प्रशाशन ने इन सबसे अपना पल्ला झाड़ते हुए इस वायरल पेपर और नकलचियों को अपने जनपद का नही होना बताया और कोई भी कार्यवाही करने से मना कर दिया। यूपी के औरैया जनपद में आज Dled का पेपर था जिसका जनपद में 2 सेंटर बनाये गए जिसमे एक सेंटर जोकि सदर कोतवाली क्षेत्र के नगरपालिका इंटर कालेज में सेंटर था जिसमे आज 12 बजे की पाली में होने वाले गणित का पेपर सोशल मीडिया में लीक हुआ सोशल मीडिया में लीक हो रहे पेपर व सेंटर के बाहर नकलचियों द्वारा अपने कपड़ों में नकल लिखते हुए दिखाई पड़ रही है ।
वर्तमान समय मे यूपी के सभी जनपदों में पेपर चल रहे है लेकिन अभी तक किसी भी जनपद से पेपर लीक की खबर नही आई लेकिन औरैया जनपद के सभी सोशल मीडिया व्हाट्सएप आदि पर पेपर शुरू होने से पहले ही लीक हुए पेपर पर जिले के अधिकारियों के बयान भी विचित्र है ।
डायट प्राचार्य के अनुसार हमारे यहां से यह पेपर लीक नही हुआ है और कोई भी कार्यवाही न करने की बात साफ साफ कैमरे में कही गई , इसके साथ ही साथ प्राचार्य द्वारा जिस सेंटर से पेपर लीक हुआ वहां जाने और मामले की जांच करना भी मुनासिब न समझा ।
जी ऐस राजपूत प्राचार्य डायट
जब जिले के जिम्मेदार स्वयं ही इस मामले कोहल्के में लेकर नकल का प्रचार करेंगे तो कैसे नकल विहीन परीक्षा का सूबे की सरकार का सपना पूरा होगा ? जब औरैया जिले में वायरल हो रहे पेपर के सम्बंध में अधिकारी अपने यहां के न होने और अन्य जनपद का बोलकर ठीकरा फोड़ते रहेंगे तो नकल माफिया ही सक्रिय दिखेंगे और कही न कही अधिकारियों का यह बयान नकल माफियाओं के पक्ष में ही दिख रहा है ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know