Top News

वाहन का इंतजार कर रहे सब्जी विक्रेता को कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

*वाहन का इंतजार कर रहे सब्जी विक्रेता को कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत* 

*टक्कर मारने के बाद कार  अनियंत्रित होकर पलटी, लगी आग* 

*कार में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने शीशा तोड़ कर बचाया*

*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ग्राम चिरहूली के समीप सब्जी लेने के लिए मंडी आ रहे एक व्यापारी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई , और उसमें आग लग गई। ग्रामीणों द्वारा कार के शीशे तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सब्जी विक्रेता को मृत घोषित कर दिया जबकि कार सवार एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने के चलते सैफई रेफर कर दिया गया।
        सोमवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे ग्राम चिरहूली निवासी वंशलाल 40 वर्ष पुत्र राम सहाय सब्जी विक्रेता है , और वह मंडी आने के लिए सड़क पर खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान इटावा की ओर से एक तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वंशलाल उछलकर दूर जा गिरा , और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद एक गड्ढे में जाकर पलट गई। कार के पलटते ही उसमें आग लग गई। राहगीरों ने कार में आग को लगी देखी तो वह दौड़ पड़े , और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए कार के शीशे तोड़ दिए , और उन्हें बाहर निकाला। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में कार सवार फरदीन 22 वर्ष पुत्र तेज खांन निवासी जाफराबाद दिल्ली, मोहम्मद आसिम 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी दरयागंज दिल्ली एवं इंसान 21 वर्ष पुत्र मोहम्मद शकील निवासी जाफराबाद दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सब्जी विक्रेता बंशलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कार सवार फरदीन को प्राथमिक उपचार के बाद सफाई रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई थी जहां से शव का पंचनामा भर मृतक वंशलाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने