*नोडल अधिकारी ने किया नगरीय क्षेत्रों का निरीक्षण*
*सभी नगर मोहल्लों मे हो नियमित साफ सफाई और दवा का छिड़काव - नोडल अधिकारी*
*औरैया 05 सितम्बर 2021* - _आज भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन नोडल अधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ सफाई जन निकासी पेयजल उपलब्धता आदि को देखा। उन्होंने बदनपुर व मलिन बस्ती बनारसी दास का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से शौचालय पेयजल लाइट आदि के बारें में जानकारी ली जिस पर लोगों द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया।_
_उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजलकी आपूर्ति , सेनेटाइजेशन आदि नियमित रूप से कराया जाता रहे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू मलेरिया एवं अन्य मच्छर एवं जल जनित रोगों के बचाव एवं रोकथाम हेतु एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाए रोस्टर बनाकर प्रत्येक मोहल्ले में साफ सफाई कराई जाए।_
_इस दौरान अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, एसडीएम, अधिशासी अधिकारी बीडीओ औरैया व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।_
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know