*शिविर लगाकर वृद्धजनों को मिलेंगे सहायता उपकरण*
*औरैया 22 सितंबर 2021* - _जनपद औरैया के बिधूना विधानसभा क्षेत्र में निवासरत समस्त वृद्धजन जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक एवं वार्षिक आय गरीबी रेखा की आय सीमा से अधिक ना हो तथा ऐसे दिव्यांगजन इनकी दिव्यांगता 40% या उससे अधिक एवं जिनकी आय गरीबी रेखा के नीचे हो या उससे अधिक ना हो ऐसे समस्तजनों को सूचित किया जाता है कि उनको एडिप योजना के अंतर्गत निशुल्क सहायता उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, चश्मा, नकली दांत आदि वितरित किए जाने हेतु दिनांक 28 सितंबर को डाक बंगला में परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक उपकरणों का लाभ लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहायक उपकरण का लाभ उठाएं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know